फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रायगंज चैकी क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली के जय पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर गुरुवार की दोपहर एक अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बाइक ट्रक में फंस जाने से ट्रक आगे नहीं बढ़ पाई और लेकिन चालक फरार होने में सफल रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार की जेब से मिले कागजातों से उसकी पहचान की तो पता चला कि वह आशीष श्रीवास्तव (51) निवासी ग्राम बेलवा जोत महाराजगंज, थाना कप्तानगंज जिला बस्ती का है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें