फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली तारों में उलझी पर्यटकों की बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 28 Jun 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत मोदहा रेलवे क्रॉसिंग से वाणिज्यकर चौराहे के बीच पर्यटकों से भरी एक बस मंगलवार को बिजली के तारों में फंस गई। इस दौरान तारों में स्पार्किंग होने लगी और उससे चिंगारी निकलने लगी। साथ ही दो तार टूटकर नीचे गिर गए। इससे बस में सवार 50 श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। सभी एक-एक कर बस से उतर गए। चालक ने बस रोकर एक डंडे से तार को उठाया और बस को वहां से निकाल लिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार ने गत वर्ष दिसंबर में ‘आनंद के धाम जय श्रीराम, अयोध्या कांड’ शीर्षक से एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसका उद्देश्य था आधुनिक पीढ़ी को रामलला, राममंदिर के संघर्ष के साथ-साथ युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से परिचित कराना। इस प्रतियोगिता में विजेता 50 प्रतिभागियों को सोमवार को अयोध्या दर्शन पूजन के लिए लाया गया था। यह सभी शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं।
टीम का नेतृत्व कर रहे गौरीशंकर चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को वह श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नंदी ग्राम समेत अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन पूजन के उपरांत बाईपास के माध्यम से होटल जा रहे थे। शहर के मोदहा रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर दोपहर करीब दो बजे उनकी बस सड़क पर लटके बिजली के तारों में फंस गई। इस दौरान तारों से निकली चिंगारी से बस में बैठे सभी यात्री डर गए लेकिन चालक व परिचालक ने किसी तरह बस को वहां से निकाल लिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम की कृपा से सभी बाल बाल बच गए। बताया कि बस में 50 यात्री थे, जो भोपाल, सूरत, शिवपुरी, इंदौर, नीमच व उज्जैन जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें