फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, बीच में आई बाइक, तीन की मौत

Thu, 08 Jun 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जलालपुर माफी तिराहे के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक ने पिकअप में सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों वाहनों के बीच में बाइक पर सवार दो व्यक्ति भी आ गए। हादसे में पिकअप चालक, खलासी व बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पिकअप पराग डेयरी में दूध ले जाने का कार्य करती थी और मंगलवार रात अयोध्या में दूध सप्लाई कर लौट रही थी। रात करीब डेढ़ बजे पिकअप जलालपुर माफी के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा में सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक (ट्राले) ने उसे टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई भिड़ंत के दौरान एक बाइक भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। हादसे में पिकअप चालक विशाल शर्मा (26) निवासी तोरो माफी दराबगंज बीकापुर व उसका सहायक छोटू उर्फ उल्फान (24) निवासी तोरो माफी बीकापुर, बाइक चालक संदीप दुबे (39) निवासी खेमा सराय बीकापुर व उसके पीछे बैठे रजत पांडे (30) निवासी भदेसर खजुरहट बीकापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पिकअप में फंसे पिकअप चालक और खलासी दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने विशाल, उल्फान व संदीप दुबे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने रजत पांडे को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


20 दिन पहले ही हुई थी छोटू की सगाई
हादसे में मृत पिकअप चालक विशाल शर्मा और खलासी छोटू दोनों तोरोमाफी गांव के निवासी थे। दोनों अविवाहित थे। ग्राम प्रधान अहमद रजा ने बताया कि दोनों युवक रोजी-रोटी के लिए करीब तीन वर्षों से पिकअप से डेयरी का दूध पहुंचाने का कार्य करते थे। पिकअप नगर पंचायत निवासी एक व्यक्ति की है। मृतक विशाल शर्मा, चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जबकि खलासी छोटू के माता-पिता की मौत हो चुकी है। छह भाइयों में वह सबसे छोटा था। सभी भाई अलग रहते हैं। एक अविवाहित बहन गुड़िया (17) छोटू के साथ ही रहती थी। छोटू की करीब 20 दिन पूर्व सगाई हुई थी। छोटी बहन के विवाह की भी जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। बाइक सवार संदीप दुबे पुत्र दयानंद दुबे व रजत पांडे पुत्र राकेश पांडे विवाहित हैं। वह दोनों मंगलवार रात को जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित किसी मरीज को देखकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद से दोनों के गांव में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें