भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक अश्विनी त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। जिले में अब तक बने 1126 सक्रिय सदस्य छह से 10 जुलाई तक प्राथमिक सदस्यों का सत्यापन करें। त्यागी गुरुवार को महाजनसंपर्क अभियान को लेकर पार्टी की प्रेस क्लब में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान को गति देने के लिए सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया। कहा कि 16 से 26 जुलाई तक सेक्टर वार सघन जनसंपर्क कर भाजपा के नये सदस्यों से संवाद कर उनकी सदस्यता का सत्यापन करें। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हम सभी को योजना बनाकर कार्य करना चाहिए और सदस्यता प्रमाणित करने का कार्य घर-घर जाकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी केंद्र सरकार की उपलब्धियां व प्रदेश सरकार की तुष्टिकरण नीतियों को बताकर करें। विधायक रामचंद्र यादव ने भी मौके पर विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने की। बैठक को जिला प्रवासी शेष नारायण मिश्रा, महाजनसंपर्क अभियान के प्रभारी राजेश तिवारी राजू, मानीटरिंग टीम के संयोजक दिव्य प्रकाश तिवारी ने संबोधित किया। बैठक में पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, महंत मनमोहन दास, विश्वनाथ सिंह, कमलाशंकर पांडेय, डा. बीडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।