फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली कटौती के खिलाफ निकाला लालटेन जुलूस

Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में रविवार को गांधी पार्क से रोडवेज तक लालटेन जुलूस निकाला गया। बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, जनता त्राहिमाम कर रही है। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए। महानगर प्रभारी जुल्फीकार आलम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, और मात्र चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है। उसके बावजूद 10-12 घंटे की बिजली कटौती होती है। अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान है। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष सुनीता यादव, गुड़िया राईन, सुनील मौर्या, इस्राइल घोषी, जुल्फकार अली समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें