कैप्टन राजपूत सौरव सिंह के नेतृत्व में परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकु?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में गढ़वाल रेजीमेंट को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसका नेतृत्व अयोध्या जनपद के मया ब्लॉक के ग्राम शेरवा घाट निवासी किसान फूल सिंह के इकलौते पुत्र कैप्टन राजपूत सौरव सिंह ने किया था।
करिअप्पा परेड ग्राउंड दिल्ली में 31 जनवरी दिन रविवार को आयोजित सेना दिवस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने गढ़वाल राइफल का नेतृत्व कर रहे 17 गढ़वाल राइफल के कैप्टन को उपविजेता का अवार्ड देकर सम्मानित किया।
इसकी खबर देर शाम कैप्टन राजपूत सौरव सिंह के गांव शेरवा घाट में जैसे पहुंची लोग खुशी से झूम उठे। पिता फूल सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पिता ने कहा कि क्षेत्र और जिले का नाम रोशन होने पर लोग गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
कैप्टन राजपूत सौरव सिंह के नेतृत्व में परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकु?- फोटो : FAIZABAD