फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल में बनेगा दस-दस बेड का पीआईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के लिए जिले में तैयारियां तेज की गई हैं। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 50 बेड के पीआईसीयू बनाने के साथ-साथ अब जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में भी 10-10 बेड का पीआईसीयू बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजते हुए जगह का चिन्हांकन भी किया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जनपदवासी अभी भी मुकाबला कर रहे हैं। वायरस की तीसरी लहर में बच्चों पर संक्रमण का ज्यादा असर पड़ने के विशेषज्ञों के अनुमान को देखते हुए अब बच्चों के इलाज के लिए पहले से ही इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं।
इसके लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 50 बेड का पीआईसीयू बनाने की तैयारी पहले से की गई है। जिसमें से 20 बेड लगभग तैयार भी हो चुके हैं, कुछ बेड पर मॉनीटर व अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। अब जिला व महिला अस्पताल में भी 10-10 बेड का पीआईसीयू बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए जगह का चयन अस्पताल प्रशासन की ओर से कर लिया गया है। मौजूद संसाधन व अन्य आवश्यक संसाधनों के बारे में भी प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। संसाधनों का इंतजाम होने के बाद इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर 10 बेड के पीआईसीयू के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अगले लहर से निपटने के लिए पीआईसीयू की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें