फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरी, छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बसवारकलां में मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर भैंस बांधने गई इंटर की छात्रा पुष्पा (17) की मौत हो गई। साथ ही दीवार के नीचे दबने से तीन जानवर भी जख्मी हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मिल्कीपुर एसडीएम केडी शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम बसवारकलां मजरे पूरे शंकर गोस्वामी निवासी स्वर्गीय संतराम यादव की बेटी पुष्पा (17) रविवार शाम 5 बजे घर के अंदर अपने कच्चे मकान में भैंस बांधने गई थी। तभी मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें बालिका और तीन जानवर दीवार के नीचे दब गए। पुष्पा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। गोहार पर दौड़े ग्रामीणों ने दीवार के मलबे को हटाकर जानवर और बालिका को बाहर निकाला।
ग्रामीणों को दीवार के नीचे बालिका के दबे होने की जानकारी तब मिली जब दीवार के नीचे दबी भैंस के बगल में बालिका भी पड़ी मिली। परिजन बालिका को लेकर हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले आए। जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मिल्कीपुर एसडीएम केडी शर्मा ने बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता मुहैया करा दी जाएगी। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर हरिकेश बहादुर ने बताया कि दो वर्ष पहले किशोरी के पिता संतराम की भी छत से गिरकर मौत हो गई थी। अकेली इसी किशोरी पर परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी। मृतका मेहनत-मजदूरी एवं स्वयं सहायता समूह में कार्य करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें