फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रद्द, दो ट्रेनें रास्ते में फंसी, यात्री बेहाल

Sun, 08 Jan 2017 11:03 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान का समय देखते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे और ठंड के बीच फंसी ट्रेनों के यात्री निरीह बन गये हैं। दूरदराज से आने वाले यात्री नजदीकी रिश्तेदारों के यहां ठहर रहे हैं। हालात इतने खराब कि जोधपुर से शनिवार को चलने और रविवार को फैजाबाद होकर वाराणसी जाने वाली मरुधर ट्रेन निरस्त कर दी गयी है। जबकि छह जनवरी को कोटा से चली और सात को फैजाबाद आने वाली डाउन कोटा-पटना रविवार को उन्नाव में फंसी है। 
विज्ञापन


दूसरी अप कोटा-पटना ट्रेन, जिसे सात जनवरी को रवाना होना था, वह रविवार को दोपहर दो बजे तक एनटीईएस पर कोटा से चली ही नहीं। फैजाबाद आने वाली डाउन 13238 कोटा-पटना का पता लगाने के लिए दूसरे दिन रविवार को कुछ यात्री स्टेशन पर मिले।

इनमें गोंडा से पहुंचे अनवर, यूनुस,बस्ती के देवी दत्त, विक्रमजोत के हरिहर का कहना था कि उन्हें बताया गया है कि छह जनवरी की ट्रेन के देर शाम तक आने की उम्मीद है। अभी उनकी ट्रेन सोनिक पहुंची है। उधर अप वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस काफी लेट जोधपुर पहुंची तो उसे रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें