फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कई जगह हो सकती बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठंड

Sun, 08 Jan 2017 10:55 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
सहादतगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद सहित आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में बदली रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावनाएं हैं। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से होने वाला है। पछुआ हवा इसे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पार करते हुए फैजाबाद तक पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


लखनऊ में तो बूंदाबांदी भी हुई है। हवा का रुख ऐसा ही रहा तो जिले के साथ ही पास के सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी व अंबेडकरनगर में जहां-तहां बूदाबांदी हो सकती है। इससे गेहूं, सरसों, मटर की फसलों को जहां फायदा होगा, वहीं ठंड बढ़ सकती है।       

उधर जिले में दोपहर बाद दो बजे के करीब अचानक मौसम करवट लेता दिखा। धूप-बदली के बीच सूरज की लुकाछिपी का खेल खत्म हो गया। आसमान पर बादलों का कब्जा हो गया और ठंड भी बढ़ गयी। कुछ देर बाद लगा कि अब तब बूंदें गिर सकती है।
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक आसमान में काले बादल छाये रहे। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिम में बना यह विक्षोभ आगे बढ़ रहा है।

इस विक्षोभ से फैजाबाद और इनके मंडलों में भी बूंदाबांदी होने की उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में बदली रहने और बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ेगी। ठंड और पानी से गेहूं, सरसों व दूसरी फसलों को फायदा होगा। डॉ. मिश्र ने कहा कि ठंड का जारी रहना फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें