फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे राज्यपाल शांति व्यवस्था को 5 मजिस्ट्रेट तैनात

Tue, 11 Nov 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सूबे के राज्यपाल राम नाईक मंगलवार को अयोध्या स्थित दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय के 9वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने पांच मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। यह मजिस्ट्रेट हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल तक नजर रखेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल सुबह लखनऊ से स्टेट हेलीकॉप्टर से 10:45 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने हवाई पट्टी पर एसडीएम बीकापुर की तैनाती की है। इसके अलावा क्रू टीम के साथ तहसीलदार, फ्लीट प्रभारी एसडीएम रुदौली को बनाया गया है। दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय वासुदेव घाट अयोध्या के कार्यक्रम स्थल का प्रभारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर दुबे को बनाया गया है। यहां कार्यक्रम स्थल के बाहर शांति व्यवस्था डिप्टी कलेक्टर बीडी सिंह देखेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम के मद्देनजर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। उधर, मंगलवार को कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे राज्यपाल रामनाईक के दौरे के मद्देनजर पुलिस तैयारी में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें