फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला के लिए चलेंगी सौ से अधिक स्पेशल बसें

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कार्तिक पूर्णिमा मेले के विभिन्न आयोजनों पर आसपास के जिलों समेत देश-प्रदेश के अन्य हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर सौ से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। आसपास के डिपो प्रशासन को भी बसों के संचालन के लिए पत्र भेजा गया है। अयोध्या के ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रोडवेज प्रशासन को सौंपी गई है। मेला क्षेत्र में भीड़ के मद्देनजर रोडवेज बसों का संचालन नयाघाट फोरलेन बाइपास स्थित ओवरिब्रज के नीचे अस्थाई बस अड्डे से किया जाएगा। वहीं चौदहकोसी परिक्रमा के मद्देनजर रोडवेज की बसें सहादतगंज स्थित अस्थाई बस स्टेशन से चलाई जाएगीं। दूसरे डिपों की बसें भी इन्हीं अस्थाई बस स्टेशनों से आएंगी। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामलौट ने सोमवार को बताया कि जनपद से मेला के लिए सौ बसों का बेड़ा चलाने की योजना बनाई गई है। बसों के संचालन के लिए कर्मियों की तैनाती अस्थाई बस स्टेशनों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें