फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगा 56 भोग

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपवाली पर्व के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रथमा पर नगर के मठ-मंदिरों में गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में आराध्य भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में संत-धर्माचार्यों के साथ श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगरी के मठ-मंदिरों में अन्नकूट पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहा। प्रमुख मंदिरों, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्री मणिराम दास जी की छावनी, अशर्फी भवन, कौशलेस सदन, हनुमान बाग, बिड़ला मंदिर, वेद भवन शास्त्री नगर, श्रीराम बल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, लवकुश मंदिर, दिगंबर अखाड़ा में भगवान को 56 भोग लगा। इसके साथ ही श्रीकालेराम मंदिर, झुनकी घाट सियाराम किला, गोलाघाट सद्गुरु सदन, हनुमत सदन, वेद मंदिर, श्रीराम जानकी जीवन मंदिर, हनुमत निवास, जानकी महल ट्रस्ट, विअहुति भवन, दिव्यकला कुंज, नागेश्वरनाथ, तुलसी दास की छावनी, अखिल भारतीय वैश्य पंचायती हलवाई श्रीराम जानकी मंदिर रायगंज में भी विभिन्न पकवानों के साथ प्रभु की पूजा अर्चना हुई। फैजाबाद शहर में गुप्तार घाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, नाका हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों में पर्व के मद्देनजर गर्भगृह में विराजमान भगवान का विशेष पूजन-अर्चन व शृंगार किया गया। आराध्य भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भगवान को भोग के बाद अन्नकूट का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें