फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर हुए हादसे में अकबरपुर के जिला शासकीय अधिवक्ता के अंगरक्षक ने जहां दम तोड़ दिया वहीं जीप की टक्कर से घायल छात्रा की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उधर शुक्रवार को रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम बरईकला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर धौरहरा निवासी युवक की साइकिल पर लदी बल्ली से टकराने से मौत हो गई। हरीपुर जलालाबाद के पूरे काशीनाथ के पास कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर शुक्रवार को हौसिलानगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक का शव पाया गया।
विज्ञापन

गोसाईगंज में दीपावली की रात अंबेडकर नगर के जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश सिंह की सुरक्षा में तैनात आरक्षी जितेंद्र बहादुर सिंह (35) निवासी सिधौली जिला सीतापुर अपने बाइक से फैजाबाद से अकबरपुर जा रहा था। अचानक उसकी बाइक टंडौली रेलवे क्रॉसिंग से जा टकराई। इससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। महराजगंज पुलिस ने उसको सीएचसी मया, फिर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जीप की टक्कर से घायल छात्रा भारुपुर निवासी रागिनी तिवारी (17) पुत्री रमेश ने दीपावली के दिन लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह बुधवार को कोचिंग पढ़कर घर जाते समय जीप की चपेट में आ गई थी।
उधर बड़ागांव में शुक्रवार को रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम बरईकला के पास रामनगर धौरहरा के कटरा निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र राम नरायन की साइकिल पर लदी बल्ली से टकराने से मौत हो गई। हादसे में अंकित मिश्रा (18) पुत्र लल्लन मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धर्मेंद्र कुमार अपनी बहन व भांजे को लेकर भेलसर की ओर जा रहा था। सत्ती चौरा चौकी प्रभारी सूवेदार यादव ने बताया कि अंकित मिश्र को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में हरीपुर जलालाबाद के पूरे काशीनाथ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने हरीपुर जलालाबाद निवासी राजू यादव तथा बलजीत सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौत हो गई, जबकि बलजीत सिंह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कोटसराय निवासी श्यामलाल यादव की शिकायत पर कार चालक भीखनपुर निवासी प्रमोद सिंह उर्फ राघवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट कैंट पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर शुक्रवार को हौसिलानगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिला। शनिवार देर शाम सिविल लाइंस चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बक्सर बिहार निवासी अनिल पासवान के रूप में हुई है। वह यहीं कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसका भाई शव लेकर घर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें