फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधड़ाके पर निगरानी को मुस्तैद रहे मोबाइल दस्ते

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। दीपावली पर होने वाले धूम-धड़ाके को लेकर कोई अनहोनी न होने पाए, इसके लिए पुलिस महकमे के मोबाइल दस्ते सक्रिय हो गए हैं। संबधित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश तथा नियम कानूनों के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि दिशा-निर्देशों की जगह-जगह धज्जियां उड़ती नजर आईं और कानून की रखवाली करने वाले खामोश रहे। सख्ती के दावे भी केवल बयानों तक सीमित दिखे। पर्व को लेकर तैयारियों में जुटे पुलिस-प्रशासन ने आतिशबाजी की बिक्री, धूमधड़ाका तथा अन्य के लिए तमाम नियम-कायदे जारी किये थे। इनका कड़ाई से अनुपालन कराने की बात कही गई थी। दुर्घटना से बचाव के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके इतर रही। शहर के मुख्य इलाके में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद वाहन फर्राटा भरते नजर आए। पर्व पर शहर जाम से कराहता रहा। वैसे तो आतिशबाजी की बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से नरेंद्रालय सभागार के मैदान में व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन व्यवस्था कामचलाऊ दिखी। मौके पर आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। इंट्री मार्ग संकरा होने के चलते धक्कामुक्की का आलम रहा। मुनाफाखोरी पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं दिखा। मूर्तियों से लेकर आतिशबाजी, मोमबत्ती, फूल-माला, मिठाइयां महंगी दामों में बिकी। सब्जियों के दाम पर भी पर्व की छाया देखी गई। सुरक्षा के सवाल पर पुलिस कार्यालय ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मानकों को पूरा कराने के बाद ही आतिशबाजी बिक्री का लाइसेंस जारी किया गया था। तेज आवाज के पटाखों पर रोक है, मगर व्यवहारिक रूप से इस पर पूर्णतया लगाम संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें