फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदहुद से किसानों को डेढ़ अरब की चोट

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में हुदहुद के असर से आई बारिश और आंधी ने किसानों पर कहर बरपाया। तूफानी हवाओं व बरसात से किसानों को सवा अरब रुपये की चपत लगी है। हुदहुद के असर ने भीषण सूखे से बची 13 फीसदी धान, 16 फीसदी गन्ने के साथ, दो करोड़ के ज्वार-बाजरा और 20 करोड़ रुपये की केले और सब्जियों की फसल को क्षति पहुंचाई। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश शासन को भेजी गई सर्वे रिपोर्ट में इसका जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन

सूखे से परेशान किसानों के लिए हुदहुद की बारिश से लाभ मिलने की आशंका थी, लेकिन हुआ बिलकुल उलटा। बारिश के साथ छह घंटे की तूफानी हवाओं ने किसान को तबाह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। तेज हवाओं से धान, गन्ना की फसल खेतों में पलट गई। सब्जी और केले की फसल तहस-नहस हो गई। हुदहुद से हुई फसलों की क्षति के लिए जिला प्रशासन ने तहसीलों से रिपोर्ट मंगाई। इस रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया नुकसान का फौरी प्रतिशत भेज गया है। यह रिपोर्ट प्रदेश के राहत आयुक्त को भी भेजा जा चुकी है। इसका विस्तृत सर्वे कराए जाने की बात प्रशासन के अफसरों ने कही है। प्रशासन कई ओर से हुदहुद से हुए नुकसान का अनुमान लगाया गया तो यह सवा अरब से भी ज्यादा का निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें