फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में हलचल प्रशासन सतर्क

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। हुदहुद के असर से भारत और नेपाल के पहाड़ों पर 24 घंटे तक हुई बारिश के चलते सरयू नदी के जलस्तर में हलचल होने लगी है। सरयू का जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। बाढ़ चेक पोस्टों पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। हुदहुद का असर भारत सहित पड़ोसी देश नेपाल में रहने से करीब 24 घंटे से अधिक बारिश होने से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी आंकी जा रही है। दो दिनों से लगातार बारिश के कारण सरयू में भी हलचल महसूस की जाने लगी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर दुबे ने बताया कि नेपाल में भारी बारिश को देखते हुए घाघरा/सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बाढ़ की संभावना के मद्देनजर कलेक्ट्रेट स्थित संग्रह अनुभाग में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर-05278-222796 है। कंट्रोल रूम में लेखपालों व अन्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें