फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी स्पर्धा में फैजाबाद चैंपियन

Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में मंगलवार को मंडलीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में बालक और बालिका वर्ग में फैजाबाद ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग में सुल्तानपुर और बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर ने खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में पांच जिलों की टीम ने प्रतिभाग किया। बालक अंडर-19 वर्ग में फैजाबाद और अमेठी के बीच खेले गए मुकाबले में अमेठी को 3-0 से पराजित कर फैजाबाद ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बाराबंकी ने सुल्तानपुर को 1-0 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। फाइनल में फैजाबाद ने बाराबंकी को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग में फैजाबाद और अमेठी के बीच खेले गए मुकाबले में फैजाबाद ने 2-0 से अमेठी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फैजाबाद के तरफ से एश्वर्या ने दो गोल किया। बालक अंडर-14 वर्ग में सुल्तानपुर और बाराबंकी के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में सुल्तानपुर ने बाराबंकी को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। सुल्तानपुर की तरफ से दानिश ने दो गोल किया। बालिका वर्ग में अंबेडकरनगर और फैजाबाद के बीच खेल गए मुकाबले में अंबेडकरनगर ने फैजाबाद को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। अंबेडकरनगर से निशा और रोशनी ने एक -एक गोल किया। प्रतियोगिता में मोनू, योगेश्वर सिंह, विजय, विजेंद्र सिंह निर्णायक रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एमएसएच नकवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव सुल्तानपुर दिलीप सिंह, बाराबंकी ए अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें