फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप व कत्ल का आरोपी दबोचा

Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय दलित बालिका के साथ दुराचार के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर बालिका के पिता ने मंगलवार को कोतवाली में नई तहरीर देकर बेटी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मुंबई में पकड़े गए आरोपी समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को हिरासत में ले भी लिया मगर कुछ देर बाद ही सत्तापक्ष के एक विधायक के दबाव में दोनों को छोड़ दिया गया। पीड़ित मासूम के पिता ने मंगलवार को कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नई तहरीर देकर गैंगरेप व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने साजिशन उसकी बेटी को अगवा करके गैंगरेप किया और फिर गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश तालाब में फेंककर भाग गए। नई तहरीर मिलने पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई मगर कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सत्तापक्ष के एक विधायक के दबाव में पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा है। कोतवाल श्रीपाल सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी संतोष कुमार को मुंबई में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें