फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने पत्नी व बच्चों का गला घोंट खाया जहर

Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जरही गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों को शिरडी ले जाकर बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की बात कुबूल की है। युवक ने बताया कि बिजनेस में पार्टनर की ओर से मिले धोखे और छह लाख रुपये का कर्ज होेने के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जरही गांव निवासी संतोष अपने परिवार के साथ अवध विश्वविद्यालय के नजदीक कल्यान एजेंसी के पीछे रहता था। तकरीबन 20 दिन पहले वह अपनी पत्नी मंजीता व दोनों बच्चों सोनल (13) व सुजल (9) के साथ शिरडी के लिए फैजाबाद से गया था। बुधवार की शाम को महाराष्ट्र पुलिस की ओर से परिवारीजनों को सूचना दी गई की मंगलवार को संतोष ने पत्नी मंजीता और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद संतोष ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे बचा पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पूछताछ में संतोष ने बताया कि मंगलवार की रात उसने पत्नी और दोनों बच्चों की मोबाइल चार्जर की लीड से गला घोंटकर हत्या कर दी। संतोष ने पुलिस को बताया कि बिजनेस में पार्टनर की ओर से मिले धोखे और छह लाख रुपये का कर्ज होेने के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें