फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए एमडीएम व तेल के 20 नमूने भरे

Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद (ब्यूरो)। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को जिले में 24 से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम के 20 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। यह जानकारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने दी है।
विज्ञापन

सोहावल तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिता जिज्ञासु ने स्कूलों से एमडीएम में बने कढ़ी के तीन और चावल के दो नमूने संकलित किए। मिल्कीपुर तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ने स्कूलों से कढ़ी और चावल के दो-दो और खाद्य तेल का एक नमूना संकलित किया। रुदौली तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन ने विद्यालयों में बच्चों के लिए बनी कढ़ी के दो और चावल के तीन नमूना सील किए है। बीकापुर तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर कढ़ी के दो और सदर तहसील क्षेत्र से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने स्कूल में प्रयोग किए जा रहे सरसों के तेल का एक और चावल के दो नमूने जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें