फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब समेत 15 गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
शुजागंज (ब्यूरो )। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खंडपिपरा के पासिनपुरवा गांव में रुदौली व पटरंगा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 80 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जबकि 15 लोग पकड़े गए हैं। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे दोनाें थानाें की टीम के पासिन पुरवा गांव पहुंचते ही कच्ची शराब का कारोबार करने वालों में हलचल मच गई। पुलिस ने ठाकुर प्रसाद, कल्लू, दुर्गा, रामसूरत, मुन्ना, शमशेर, महेश समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया और पटरंगा थाने ले आई, जहां पर सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया। इनके पास से 80 लीटर शराब व 25 बोरी लहन बरामद किया। वहीं पुलिस ने चार भट्टियां भी नष्ट कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें