फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों ने किसान को किया अगवा, सनसनी

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। शहर के नाका क्षेत्र से मंगलवार रात स्कार्पियो सवार दबंगों ने किसान इंद्रभान सिंह को अगवा कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम में अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने घेरेबंदी कर स्कार्पियो सवारों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में एक प्रधान भी शामिल है। पूछताछ में प्रधान ने लेनदेन का मामला बताते हुए बातचीत के लिए स्कार्पियो में बैठाने की बात कही। दोनों पक्ष के समझौता करने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात की है। नाका क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि, उसके पति इंद्रभान सिंह को स्कार्पियो सवार चार लोग अपहरण करके भाग रहे हैं। वह मूलरूप से पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के चाचकिपुर निवासी है। स्कार्पियो सवार चार लोगों ने उसके पति को जबरिया अगवा कर लिया है। मामले की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने रात में ही घेराबंदी कर स्कार्पियो सवार प्रधान समेत चार को हिरासत में लेकर किसान इंद्रभान को सकुशल बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई।
कोतवाली आते ही आरोपी प्रधान ने लेनदेन का मामला बताते हुए कहा कि, इंद्रभान पर तीन लाख 70 हजार रुपया बकाया है। रुपए वापस लेने के लिए उसे स्कार्पियो में बैठाया था। इंद्रभान ने जबरन गाड़ी में बैठाने की बात स्वीकारते हुए लेनेदेन की बात भी कुबूल ली। पुलिस की मानें तो दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया। उसके बाद उन्हें लिखापढ़ी कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि मामले की तहकीकात में मामला आपसी लेन-देन का निकला। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। इसलिए कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें