फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से रुकेंगी इंटरसिटी और कैफियात एक्सप्रेस

Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी और कैफियात एक्सप्रेस के ठहराव की सौगात यात्रियों को पखवारे बाद यानि सितंबर से मिल सकती है। इनके ठहराव को नई समय सारिणी में स्थान मिलेगा। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा का सपना संजोए लोगों को अभी 15 दिन और इंतजार करना पडे़गा। मंगलवार को यह जानकारी अंबेडकरनगर के भाजपा सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने दी। सांसद ने जून में ही गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी तथा आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस के ठहराव पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से बात की थी। राज्यमंत्री ने सांसद को जुलाई के दूसरे सप्ताह से गाड़ियों के ठहराव का भरोसा दिया था। लोगों से जुलाई में ट्रेनों के न रुकने पर 15 अगस्त से चलने की बात कही थी। मंगलवार को सांसद ने बताया कि रेल राज्य मंत्री ने अवगत कराया है कि इन गाड़ियों का ठहराव सितंबर में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें