फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक समेत पांच पकड़े

Sun, 29 Jun 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सोहावल तहसील क्षेत्र के माधवपुर गांव स्थित करोड़ों रुपये की जमीन के फर्जी बैनामा प्रकरण का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पूराकलंदर पुलिस ने मामले में दस्तावेज लेखक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जमीन का कथित विक्रेता समेत पांच लोग अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पांच मई को सोहावल तहसील क्षेत्र के इलाहाबाद हाईवे के निकट माधवपुर गांव स्थित करोड़ों रुपये की जमीन का फर्जी बैनामा हो गया था। जानकारी पर जमीन के असली मालिक मैनुद्दीनपुर निवासी हनुमान प्रसाद ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में गांव के ही राधेश्याम, पुत्र समेत अन्य को नामजद किया था। आरोप था कि उसकी फोटो लगाकर जमीन का राधेश्याम के नाम बैनामा कर दिया। शनिवार को एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि सुबह पुलिस ने राजबली निवासी धर्मदासपुर थाना पूराकलंदर, रवींद्र व प्रदीप यादव निवासी बछड़ा सुल्तानपुर कोतवाली नगर, संजय निवासी चौधरी का पुरवा, टोनिया तथा दस्तावेज लेखक राम शरण निवासी दोस्तपुर थाना पूराकलंदर को धर दबोचा। पुलिस ने जांच में पाया कि राजबली, रवींद्र कुमार उर्फ पन्ना, प्रदीप यादव, संजय, बरसाती निवासी मुमताज नगर थाना कैंट व दस्तावेज लेखक राम शरण की मिलीभगत से षड्यंत्र कर हनुमान प्रसाद के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर कीमती जमीन का बैनामा राधेश्याम पाण्डेय के नाम करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें