फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू आजमी के खिलाफ इस्तगासा

Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सपा के महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आजमी के खिलाफ बस्ती में भड़काऊ भाषण देने के मामले में परिवाद दर्ज कर लिया गया है। इसमें परिवादी के बयान के लिए अदालत ने 12 जून की तिथि नियत की है। इस्तगासा मोदहा के मो अली उर्फ अली बाबा ने जेम तृतीय की अदालत में दायर किया है। मोहम्मद अली उर्फ अली बाबा ने अदालत में दायर इस्तगासा में कहा है कि अबू आजमी ने एक मई को बस्ती जिले के खलीला बाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सच्चा मुसलमान भाजपा को वोट नहीं दे सकता। सपा को वोट न देने वाले सच्चा मुसलमान नहीं है। अगर कोई मुसलमान सपा को वोट नहीं देता तो उसका डीएनए टेस्ट करवाकर यह पता लगाना चाहिए कि वह संघ का आदमी तो नहीं है। यह खबर दो मई को एक न्यूज चैनल और तीन मई को समाचार पत्र अमर उजाला में प्रमुखता से छपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें