फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूआई व स्टेशन मास्टर भिड़े

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल/फैजाबाद। सोहावल रेलवे स्टेशन पर खड़ी डीएमटी रेल को दरियाबाद ले जाने के लिए पूछताछ कर रहे पीडब्ल्यूआई (रेल पथ निरीक्षक) पर स्थानीय स्टेशन मास्टर समेत रेल कर्मियों ने रविवार को हमला बोल दिया। इसका जवाब पीडब्ल्यूआई संग आए रेल कर्मियों ने भी दिया। दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है, लेकिन जीआरपी थाने में देर शाम तक किसी ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। रेलवे स्टेशन पर दो अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हुई इस मारपीट से अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सोहावल और देवराकोट के बीच पुरानी लाइनें हटाकर नई लाइन डालने का कार्य चल रहा है। रविवार को रेलवे की डीएमटी (डिवीजनल मैटीरियल ट्रेन) सोहावल में खड़ी थी। ट्रेन पर लदी पटरियां दरियाबाद में उतारी जानी थी। इंजन न होने से ट्रेन दरियाबाद नहीं रवाना हुई तो पता लगाने दरियाबाद के पीडब्ल्यूआई (रेल पथ निरीक्ष्ाक) लहूरी बड़ाइक, ट्रॉलीमैन चंद्रेश कुमार आदि सोहावल स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन मास्टर ओपी राम से कब तक इंजन आने और डीएमटी रवाना होने के बाबत पूछताछ की तो स्टेशन मास्टर भड़क गए। बातचीत थोड़ी ही देर बाद गाली गलौज से आगे बढ़कर मारपीट में बदल गई। स्टेशन मास्टर के साथ मौजूद अन्य कर्मियों ने पीडल्यूआई पर हमला कर दिया। इसकी भनक पथ निरीक्षक के साथियों को लगी तो उन्होंने भी दूसरी तरफ से हमला किया। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोहावल के पीडब्ल्यूआई शशिमोहन ने कहा, ओपी राम को पीटे जाने के बाद रिलीविंग में आए दूसरे स्टेशन मास्टर दिग्विजय को भी दरियाबाद के रेल पथ निरीक्षक ने ओपी राम को भगाने का आरोप लगाते हुए अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें