फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 16 Dec 2013 05:44 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद (ब्यूरो)। कोहरे और ठंड की मार अब हर किसी पर भारी होने लगी है। फर्राटे भरती रहीं ट्रेनें अब रेंगने को विवश हो गई हैं। इसकी वजह से रात और सुबह आने वाली कई ट्रेनें घंटों बाद गुजरीं। करीब 190 किमी. दूर वाराणसी से चलकर सुबह 10 बजे यहां पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से लखनऊ के लिए रवाना हुई। दो दिनों से सुबह शाम गिरते कोहरे और दिन में धुंध रहने से पहियों की गति कम हो गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की पूछताछ सेवा वर्षों से ठप होने के कारण विवश यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। कई-कई घंटे विलंब के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर ठंड से परेशान हैं। कोहरे के कारण रविवार को कई ट्रेनें कम से कम दो घंटे की देरी से फैजाबाद पहुंचीं। सियालदाह से जम्मू चली अप एक्सप्रेस ट्रेन की दशा भी अच्छी नहीं थी। वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले लोग अंधेरे में ही स्टेशन पहुंच गये, लेकिन गाड़ी 6:20 की जगह 8:35 बजे पहुंची। दिल्ली-आजमगढ़ के बीच दौड़ने वाली कैफियात एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली अप पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से रवाना हुईं। यही हाल डाउन दून एक्सप्रेस, डाउन दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, डाउन अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अप किसान एक्सप्रेस ट्रेन का रहा। यह सभी गाड़ियां दो से तीन घंटे की देरी से गुजरीं। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के चलते सभी गाड़ियां रेंग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें