फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 हजार अभ्यर्थी आज देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 81 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा होगी। एग्जाम में 38742 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 14 सचल दस्ते लगाए गए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा रविवार को सुबह 11 से एक बजे तक होगी। शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक फैले परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं शांति अहम मुद्दा है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कें लिए 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एक मजिस्ट्रेट दो से तीन परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की है। जिले के अफसरों को पर्यवेक्षक के रुप में तैनात किया गया है। आपात स्थिति के लिए 10 मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर चेकिंग के लिए 14 सचल दस्ते लगाए गए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र कोषागार में रखे गए हैं। प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को साैंपी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह छह बजे प्रश्नपत्र कोषागार के डबल लॉक से लेकर अपनी अभिरक्षा मेें केंद्रों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराएंगे। पुलिस के नामित नोडल अधिकारी की मौजूदगी में प्रश्नपत्र कोषागार में से निकाले जाएंगे। केंद्र पर्यवेक्षक परीक्षा समाप्ति होते ही उत्तर पुस्तिका सील करने के बाद ही केंद्र छोड़ सकेंगे। सभी उत्तर पुस्तिकाएं मजिस्ट्रेटों की देखरेख में कोषागार में जमा की जाएगी। जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें