फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद होगा अवध विवि कार्य परिषद का चुनाव

Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि प्रशासन 12 साल बाद अब कार्य परिषद का चुनाव कराने की राह पर है। विवि कुलसचिव ने भी इस बाबत संकेत दिए हैं। ऐसे में चुनाव की मांग कर रहे विवि कोर्ट सदस्यों की मुराद जल्द पूरी होने के आसार बन गए हैं। हालांकि चुनाव से पहले विवि प्रशासन इससे जुड़ी सभी परिस्थितियों का आंकलन कराएगा। इसके बाद ही चुनाव संबंधी औपचारिकताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

अवध विवि की कार्य परिषद का चुनाव पिछले 12 वर्षों से नहीं हुआ है। इस नाते राज्य विवि अधिनियम-1973 में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार परिषद में अनिवार्य सदस्यों की संख्या भी पूरी नहीं है। जानकारों की मानें तो नियमानुसार इसमें 21 सदस्य होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में केवल सात सदस्य ही हैं। परिषद अपूर्ण होेने के बावजूद न केवल बाकायदा बैठकें हो रहीं, बल्कि इसमें महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा रहे। चुनाव न होने से परिषद में विवि कोर्ट से चुने जाने वाले चार सदस्य भी इसमें शामिल नहीं हैं। इसी साल मई में विवि ने हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट का चुनाव तो संपन्न करा लिया, लेकिन कोर्ट का गठन नहीं हुआ। अभी तक इसकी बैठक भी नहीं कराई गई। विवि के इसी गैर जिम्मेदाराना रवैए से कोर्ट सदस्यों में नाराजगी है। वे निर्वाचित होने के बाद से कार्य परिषद का चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सदस्य सुधीर कुमार, ओमप्रकाश सिंह व अजय सिंह समेत अन्य ने अब तक तीन-तीन बार राज्यपाल/ कुलाधिपति को भी पत्र भेजा है। राजभवन से राज्यपाल के सचिव चंद्रप्रकाश ने पत्रों का संज्ञान ले विवि को चुनाव के लिए निर्देशित किया। इसके बाद भी चुनाव नहीं कराया। पिछले दिनों कोर्ट सदस्यों ने इस संबंध में हाईकोर्ट में एक रिट भी दायर की है। जिस पर दस दिसंबर को सुनवाई होनी थी, पर यह कतिपय कारणों से अब 18 दिसंबर को होगी। उधर सूत्रों की मानें तो कोर्ट सदस्यों के पत्रों के अनुक्रम में राजभवन से फिर चुनाव संबंधी पत्र आया है। जिसे सचिव चंद्रप्रकाश ने बीती तीन दिसंबर को भेजा है। एक के बाद एक तीन पत्र मिलने पर अब विवि प्रशासन इस ओर सक्रीय हुआ है। जानकार बताते हैं कि कुलसचिव ने जल्द कार्य परिषद का चुनाव करा देने की बात कही है। कुलसचिव एसपी आनंद ने भी ‘अमर उजाला’ से बातचीत में शीघ्र चुनाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को चुनाव संबंधी स्थितियों का आंकलन कराया जाएगा। इसके बाद औपचारिकताएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें