फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकल उत्साही, अष्टभुजा अरुणिमा को मिलेगा माटी रतन सम्मान

Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अवध के ख्यातिलब्ध माटी रतन सम्मान की घोषणा शुक्रवार को की गई। हिंदी में अष्टभुजा शुक्ला, उर्दू में शायर बेकल उत्साही तथा खेल में अरुणिमा सिन्हा का चयन माटी रतन सम्मान के लिए हुआ है। इसी के साथ ही शहीद स्मारक छात्रवृत्ति के लिए तीन छात्रों का चयन हुआ है, जिनको पांच-पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह जानकारी अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने दी। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेस से मुखातिब थे। इससे पूर्व हुई माटी रतन चयन सम्मान समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मूक बधिर स्कूल के किशन, गुरुकुल विद्यालय के सूर्यकांत त्रिपाठी व यतीमखाना बड़ी बुआ के मो. साजिद को शहीद स्मारक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन छात्रों को पांच-पांच हजार की धनराशि दी जाएगी। 19 दिसंबर को जेल परिसर में अशफाक की शहादत स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में माटी रतन सम्मान व छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में माटी रतन सम्मान पा चुके कवि स्वप्निल श्रीवास्तव और एडवोकेट सैयद आफताब रजा रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें