फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल पर अडिग

Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के बैनर तले राज्य कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। तिकोनिया पार्क में आयोजित धरने में कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। लेकिन एस्मा से डरने वाले नहीं है। नेताओं ने कहा कि कुछ दलाल कर्मचारी नेता भी हड़ताल को खत्म कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मी पर न्यायालय ने भी फटकार लगाई। हड़ताल शीघ्र समाप्त कराने के लिए कहा। इसी संदर्भ में गुरुवार को वार्ता के लिए आमंत्रित किया लेकिन सरकार की बनाई गई समिति के अध्यक्ष ही वार्ता में शामिल नहीं हुए। नेताओं ने कहा कि जनहित के कार्यों को देखते हुए आवश्यक सेवाओं को बहाल रखने का निर्णय लिया गया, जिससे जनता को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे़। नेताओं ने कहा कि सरकार से कर्मचारियों पर एस्मा एवं गिरफ्तारी के लिए भरपूर उत्पीड़न के लिए तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गई। सरकार के कुछ दलाल कर्मचारी नेता भी हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रयास करते रहे। सभा में कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर से निर्णय लिया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी तब तक हड़ताल किसी दशा में समाप्त नहीं किया जाएगा। तमाम कर्मचारी संगठन हड़ताल में जुड़ते चले जा रहे। नेताओं ने निर्णय लिया कि यदि सरकार ने शुक्रवार को उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 23 नवंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी जो विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों से भाग लेने की अपील करेंगी। सभा में बृजेश कुमार मौर्य, अरुण कुमार सिंह, अजय यादव, महेश तिवारी, अमरनाथ पांडेय, जय नरायन तिवारी, अरविंद, उदय सिंह सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें