फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र की बिजली काटी

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा (फैजाबाद)। पावर कॉर्पोरेशन ने बकाए में एनडी कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा का बिजली कनेक्शन सोमवार को काट दिया। बिजली कटने से अनुसंधान केंद्र के रिसर्च सेंटर समेत सभी प्लांटों पर काम ठप हो गया है। ऑफीसर्स व कर्मचारी कॉलोनियों में अंधेरा है। कॉलोनी और हॉस्टल के लोग पीने के पानी के परेशान हैं। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के अधीनस्थ फसल अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, बीज विधायन संयंत्र समेत अन्य केंद्र स्थापित हैं। इन केंद्रों में कृषि से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों पर शोध सहित अन्य कार्य संपादित किए जाते हैं। केंद्र में ही ऑफीसर्स व कर्मचारी कॉलोनी स्थापित है। सोमवार को पावर कॉर्पोरेशन ने केंद्र पर लगभग पांच लाख रुपये से अधिक के बकाए में केंद्र के सभी प्लांटों व कॉलोनियों का बिजली कनेक्शन काट दिया। बिजली कनेक्शन कटने से केंद्र के रिसर्च कार्यों के साथ सभी प्लांटों पर कार्य पूरी तरह ठप हो गए। कॉलोनियों में अंधेरा छा गया। जलापूर्ति भी बंद हो गई है। लगभग चार दिनों से केंद्र पर बिजली के अभाव में सभी काम ठप होने और कॉलोनियों में अंधेरा छाने से अफसर से कर्मचारी तक सभी परेशान हैं। केंद्र के फार्म सुपरिटेंडेंट चंद्रभान पांडेय बताते हैं कि पावर कॉर्पोरेशन ने बकाए में बिजली कनेक्शन काट दिया है। चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से केंद्र से जुड़े सभी संयंत्र बंद हैं। विश्वविद्यालय का प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें