फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापूजा के मद्देनजर 10 लोग किए तड़ीपार

Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। दुर्गा पूजा में शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर शहर के दस लोगों को तड़ीपार कर दिया गया है। यह लोग नौ अक्तूबर की सुबह दस बजे से 15 अक्तूबर की रात दो बजे से यहां नहीं रह सकेंगे। इस आशय का आदेश मंगलवार को एडीएम सिटी डॉ. अरविंद चौरसिया ने जारी कर दिया है। शहर के रहने वाले शुभम अग्रहरि निवासी खीर गली, रणधीर मौर्य निवासी छोटा रमना, अभिजीत निवासी गुलाबबाड़ी, वाहिद निवासी टकसाल, अजय कुमार सिन्हा निवासी पाटेश्वरी बिहार कॉलोनी, दुर्गेश निवासी दालमंडी, बिलाल अहमद निवासी अंगूरीबाग, मो. खालिद निवासी अंगूरीबाग, अब्दुल लतीफ निवासी टकसाल, जियान निवासी ठठरहिया के खिलाफ अपर जिलाधिकारी नगर के न्यायालय पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। इसी के तहत एडीएम सिटी ने सभी दस लोगों को नौ अक्तूबर की सुबह दस बजे से 15 अक्तूबर की रात नौ बजे तक के लिए जिले से तड़ीपार रहने का आदेश जारी किया है। एडीएम ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान ये लोग यहां नहीं रह सकेंगे। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें