फैजाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज बलरामपुर हाउस परिसर स्थित मुन्नालाल मदनलाल इंटर काॅलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य व एक शिक्षक के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
प्रधानाचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह का आरोप है कि शिक्षक दल सिंगार निवासी बलरामपुर दसौंवा कोतवाली टांडा जिला अंबेडकरनगर ने खुद को अनुसूचित जाति का बताकर नौकरी हासिल की थी, जबकि जांच कराए जाने पर टांडा के एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने जाति प्रमाणपत्र खारिज किए जाने की रिपोर्ट दी। जांच से नाराज दलसिंगार ने उनके कार्यालय में घुसकर हमला किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।