फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतकुंड में कब्जों की जांच करेंगे एसडीएम

Wed, 17 Jul 2013 05:33 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। भरतकुंड सरोवर पर पर्यटन विभाग और दूसरे सरकारी भवनों पर कब्जे का मामला भरतकुंड सेवा समिति ने मंगलवार को तहसील दिवस में भी उठा दिया। शिकायत में कब्जे के बाद भवन पर लिखे कोर्ट के निर्देश व सूचना को मिटवाए जाने का आरोप जड़ा गया है। बीकापुर में आयोजित तहसील दिवस में मौजूद डीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने एसडीएम सोहावल को मामले की जांचकर दो दिन में आख्या देने को कहा है। तहसील दिवस में शिकायत करने वाले भरतकुंड सेवा समिति के प्रबंधक रमाकांत पांडेय ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद श्री भरत तपोभूमि नंदीग्राम सेवा ट्रस्ट ने मंगलवार को सरकारी भवन पर लिखे उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्देशों तथा सूचनाओं को पुतवा दिया है। प्रशासन भ्ाी उदासीन बना हुआ है। मामला सोहावल तहसील क्षेत्र का होने के कारण बीकापुर तहसील दिवस पर हुई शिकायत पर एसडीएम सोहावल को आख्या देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें