फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के छह स्कूली एथलीट संभावित भारतीय टीम में

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। प्रदेश के छह स्कूली एथलीट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों में चुन लिए गए है। संभावित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर बेलावाडी पुणे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लगेगा। संभावित टीम में चुने गए ज्यादातर खिलाड़ी छोटे शहराें के हैं।
विज्ञापन

भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले संभावित भारतीय टीम की घोषणा की है। संभावित भारतीय टीम में प्रदेश के छह खिलाड़ियों को स्थान मिला है। छह एथलीटाें में पांच बालक और एक बालिका शामिल है। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि इटावा में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर एसजीएफआई ने संभावित भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने गए संभावित खिलाड़ियाें में बालिका वर्ग में जेपी नगर अमरोहा की दीपा कुमारी, बालकों में रोहित गुप्ता, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह बस्ती मंडल, मो. इब्राहिम प्रतापगढ़, अबुल हसन सुल्तानपुर, राहुल कुमार स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ शामिल है। इन खिलाड़ियों को संभावित भारतीय टीम के पुणे में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग के लिए बुलावा आया है। प्रदेश के खिलाड़ियों के चयन पर सहायक शिक्षा निदेशक खेल प्रेमचंद यादव, प्राचार्य डॉ. भीम राव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें