फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंद कर जताया विरोध

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सूबे की सरकार की ओर से बिजली की दरों में 40 फीसदी की वृद्धि करने से उद्योगपतियों में जबरदस्त नाराजगी है। गुरुवार को उद्योगपतियों ने न सिर्फ उद्योग बंद रखे, बल्कि सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया। कहा, मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की अगुवाई में दोपहर 12 से 2 बजे तक उद्योगों को बंद रखा गया। सुपर मार्केट स्थित पावर कार्पोरेशन ऑफिस के बाहर सभी ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पीएन कुबेले ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला उद्योगों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। सुक्खूलाल चंदवानी, राजकमल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, वाईके गुप्ता, अजय कंसल, महेंद्र गुप्ता, आरपी शर्मा, रवी कपूर, राकेश अग्रवाल, अजीत पुरी, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें