फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। ब्लॉक क्षेत्र के हरीपुर निहस्था गांव के ग्राम प्रधान केपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट तत्कालीन वीडीओ विद्या सागर ने लिखाई है। वादी का आरोप है कि प्रधान ने ग्रामसभा के कुछ अभिलेखों को ग्राम रोजगार सेवक रामकरन से जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया। वह अभिलेख वापस नहीं दे रहे हैं। इससे सरकारी कार्य में बाधा आ रही है। एसओ का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, प्रधान का कहना है कि विद्यासागर पूर्व में उनकी ग्रामसभा में बीडीओ पद पर तैनाती के दौरान निलंबित हुए थे। इसके बाद उनका लालगंज तबादला हो गया, तभी से अभिलेख नहीं दे रहे हैं। अभिलेखों को लेकर फर्जी केस लिखाया है। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें