फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीफ चार्ट पता लगाएगा उर्वरकों की कमी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। खेतों में यूरिया के संतुलित प्रयोग के लिए लीफ चार्ट तैयार किए जाएंगे। एक विशेष स्टिक के जरिए यूरिया की कमी का पता लगाया जाएगा और उसी आधार पर यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की जाएगी। लीफ चार्ट तैयार किए जाने की योजना मंडल के सभी विकास खंडों के एक-एक गांव में लागू की जाएगी। इसकी पुष्टि संयुक्त कृषि निदेशक आरएस वर्मा ने की है। पिछले दो दशक से किसान रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग करने लगे। अब स्थिति यह हो गई कि उर्वरकों के प्रयोग से फसलों का उत्पादन बढ़ने के बजाए घटने लगा। सही समय पर संतुलित मात्रा में यूरिया के प्रयोग के लिए किसानों को लीफ स्टिक दिए जाएंगे। विभिन्न रंग की इन स्टिकों का पत्तियों से मिलान किया जाएगा। लीफ स्टिक के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि फसल को यूरिया की जरूरत है या नहीं। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि लीफ चार्ट के लिए मंडल के सभी जिलों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि लीफ चार्ट की योजना के तहत मंडल के सभी जिलों के प्रत्येक विकास खंड में एक-एक गांव का चयन किया जाएगा। इसके लिए मंडल के सभी जिलों के उपनिदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें