फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव करने पर नपे थानाध्यक्ष पूराकलंदर

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। एसएसपी ने भदरसा में हुए बवाल के दौरान कार्रवाई में लापरवाही व भेदभाव के आरोपों के चलते रविवार को थानाध्यक्ष पूराकलंदर चंद्रभान सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही मवई व महाराजगंज थानों पर नई तैनाती के साथ कई दारोगाओं को भी तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने पूराकलंदर के थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह मवई में थानाध्यक्ष रहे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को तैनाती दी गई है। महाराजगंज के थानाध्यक्ष बृजेश तिवारी को थानाध्यक्ष मवई और एएसपी सुरक्षा के वाचक पद पर तैनात उपनिरीक्षक एसके सिंह को थानाध्यक्ष महाराजगंज बनाया गया है। वहीं रौनाही थाने के सत्तीचौरा चौकी प्रभारी श्रवण द्विवेदी को प्रभारी चौकी चौक, पुलिस लाइंस में तैनात ज्ञानेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, कैंट से नंदलाल को थाना गोसाईंगंज, अजीत प्रताप सिंह को थाना महाराजगंज व राजेंद्र वर्मा को थाना रौनाही में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें