फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से सरकारी विभागों को नहीं देंगे ईंट

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जनपद ईंट भट्ठा निर्माता समिति एक नवंबर से सरकारी विभागों में ईंटों की आपूर्ति बंद कर देगी। रविवार को शहर के तरंग पैलेस में हुई समिति की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से सदस्यों ने लिया है। साथ ही यह भी निर्णय हुआ है कि 18, 19 व 20 अक्तूबर को ईंट भट्ठों पर बिक्री बंद रहेगी। समिति चेयरमैन अतुल सिंह ने बताया कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के खनिज व खदानों के लिए दिए गए निर्णय को मिट्टी से ईंट बनाने वाले भट्ठा मालिकों पर थोपे जाने के खिलाफ लिया गया है। चेयनमैन अतुल सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में ईंट निर्माता एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व सरकार को देते हैं। इस ईंट निर्माण से कामगारों और मजदूरों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। उन्होंने बताया कि न्यायालय का आदेश ईंट भट्ठों पर थोपे जाने से ईंट निर्माण नहीं हो पाएगा। ऐसे में देश में अगर ईंट निर्माण नहीं होगा, तो संपूर्ण विकास ही ठप हो जाएगा। जनपदस्तरीय बैठक में इसका भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने स्तर से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वार्ता करके समस्या का समाधान करें। दरअसल, कोर्ट के निर्णय के अनुसार अब ईंट भट्ठा मालिकों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेना होगा, लेकिन बोर्ड के पास इसका फार्म ही उपलब्ध नहीं है। बैठक में मनीराम वर्मा, संरक्षक गुरुभेज सिंह, महामंत्री सत्यप्रकाश, ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, सतीश तेलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें