फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर स्टेप डिलीवरी योजना को फिर झटका

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। कोटेदारों के घर तक अनाज पहुंचाने के लिए शासन की ओर से लागू की जाने वाली ‘डोर स्टेप डिलीवरी’ योजना अधर में लटक गई है। शनिवार को इस योजना को शुरुआती चरण में ही दोबारा झटका खाना पड़ा है। दूसरी बार प्रकाशित कराई गई निविदा के अंतिम समय तक किसी ठेकेदार ने निविदा नहीं डाली। नतीजतन, टेंडर निरस्त कर तीसरी बार निविदा प्रकाशित कराने और समय सीमा बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी जेपी गुप्त को जानकारी दी गई है। आलम यह है कि अफसरों के बुलाने पर भी कोई ठेकेदार इस योजना में निविदा डालने नहीं आया। जानकार इसकी वजह अनाज ढुलाई का किराया कम होना बताते हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि जून माह की शुरुआत में खाद्य आयुक्त अर्चना अग्रवाल ने सूबे के 14 मंडलों में डोर स्टेप डिलीवरी योजना लागू किए जाने के संदर्भ में संभागीय खाद्य नियंत्रकों व जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर टेंडर कराने के निर्देश दिए थे। योजना के तहत अनुबंधित वाहनों से ब्लॉकों में स्थित मार्केटिंग गोदाम से कोटेदारों के घर तक अनाज पहुंचाया जाना है। पत्र मिलने के बाद कवायद शुरू हुई और जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में संबंधित अफसरों की टीम गठित की। इसके बाद वाहनों के लिए टेंडर प्रकाशित होता, इसी बीच नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। जुलाई में अधिसूचना खत्म होने के बाद वाहनों के अनुबंध के लिए जिलाधिकारी की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए। इसमें टेंडर डालने के लिए आठ अगस्त की सीमा तय की गई। इसी दिन निविदा खोली जानी थी। किसी ठेकेदार के निविदा नहीं डालने से डीएम ने तारीख बढ़ाकर फिर से अंतिम समय सीमा 25 अगस्त निर्धारित की। इसी दिन तक टेंडर की बिक्री होनी थी और टेंडर खोले जाने थे। शनिवार को आखिरी तारीख होने के बावजूद किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला। जबकि सूत्रों का कहना है कि कई ठेकेदारों को अधिकारियों ने बुलाया भी था। इसके बावजूद किसी टेंडर के न पड़ने से जिला खाद्य विपणन अधिकारी दयाशंकर ने तीसरी बार निविदा प्रकाशित कराने और तारीख बढ़ाने जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। ठेकेदारों की नाखुशी जिलाधिकारी रेट को लेकर बतायी जा रही है। इसे ठेकेदार काफी कम बताते हैं। हालांकि अभी हाल ही में डीएम रेट रिवाइज भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें