फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजोें ने खातों से उड़ाए 99 हजार

Mon, 06 Mar 2017 11:22 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ग्राहकों के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक रिटायर्ड बैंक प्रबंधक व एक अन्य के खाते से जालसाजों ने 99 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अमानीगंज स्थित आवास विकास परिषद की अवधपुरी कॉलोनी में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड प्रबंधक का आवास है। दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिये जाने का हवाला देकर एटीएम कार्ड व बैंक खाते का ब्यौरा हासिल किया।

एटीएम कार्ड फिर से एक्टीवेट कराने का झांसा देकर कुछ देर तक बातों में उलझाये रखा। इसी बीच उनके केनरा बैंक खाते से 49 हजार रुपये की रकम से ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। ऐसी ही घटना कोतवाली के ही रामनगर स्थित प्रियदर्शन कॉलोनी निवासी डॉ. विजय कुमार पांडेय के साथ हुई।
विज्ञापन


उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये का गोलमाल कर दिया गया। मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज मिलने के बाद पीड़ित को जानकारी हुई। एटीएम कार्ड लॉक कराने के बाद पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की है। सोमवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि अलग-अलग मामला दर्ज किया है। दोनों प्रकरणों की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें