पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। अब तीसरे चरण में मसौधा, पूराबाजार और मया बाजार विकासखंड की 12 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 199 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
10 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की वापसी और प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र सात अक्टूबर तक दाखिल किए गए थे।
तीन ब्लॉकों की 12 सीटों के लिए कुल 201 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आठ और नौ अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है।
बताया गया है कि जांच के दौरान मया प्रथम और मया द्वितीय के एक-एक प्रत्याशियों ने प्रस्तावक वार्ड के बाहर का पाए जाने के कारण दोनों नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।
अब इन तीन ब्लॉक के 12 सीटों के लिए कुल प्रत्याशियों की संख्या 199 रह गई है।
जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल ने बताया कि जांच में कमियों मिलने के चलते दो नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं जबकि 199 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।