फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बिजली कटौती से शहर में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर की बिजली व्यवस्था शनिवार देर रात से पटरी से उतरी रही। रविवार शाम तक शहर के कई सब स्टेशनों पर विद्युत कटौती ने लोगों को भीषण गर्मी में रुला दिया। लगभग 30 हजार की आबादी अघोषित कटौती का दंश झेलती रही।
विज्ञापन



शनिवार को बिजली कटौती की शुरुआत शहर के सब स्टेशन देवकाली से हुई। यहां शाम के पांच बजे के बाद से कई चरणों में बिजली कटने का सिलसिला शुरू हुआ।


रात्रि के आठ बजे के बाद तीन घंटे के बिजली प्रवाह बाधित हो गया। पूछे जाने पर फाल्ट की समस्या बताई गई। यह सिलसिला सुबह भी जारी रहा। रविवार को दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही।


इसके अलावा लालबाग फीडर पर भी रात्रि में फाल्ट के चलते कई घंटे बिजली आसपास के लोगों को नहीं मिल पाई। अमानीगंज फीडर पर भी फाल्ट के चलते कई बार बिजली बाधित रही।
विज्ञापन



चौक व नियावां फीडर की यही हालत रही। फॉल्ट के चलते बार-बार कहीं न कहीं विद्युत प्रवाह बाधित होता रहा। हालांकि शहर में बड़े पैमाने पर एबीसी वायर बिछाने का काम चल रहा है।


फॉल्ट के नाम पर अभी दो माह पूर्व बड़े पैमाने पर पावर कारपोरेशन ने कार्य किया है। इसमें ट्रॉसफार्मर बदले जाने से लेकर जर्जर तारों को बदला गया है। इसके बाद भी फाल्ट में कोई कमी नहीं आ रही है। गर्मी के आते ही शहर में एक बार फिर से विद्युत कटौती का खेल शुरू हो गया है।
विज्ञापन



शहर में फॉल्ट के चलते कुछ समस्याएं आ रही हैं। टीम को मौके पर भेज कर फॉल्ट को दुरुस्त कराया जा रहा है। कोशिश यही है कि सुचारु बिजली की सप्लाई की जाए।
मनोज गुप्ता, एक्सईएन प्रथम, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें