फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दो परिवार के लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के मलेथूकनक गांव में शनिवार देर शाम मामूली विवाद में कुछ लोगों ने दो गरीब परिवार के लोगों की घर में घुसकर पिटाई कर दिया।
विज्ञापन



हमले में बच्चों सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मलेथू कनक गांव निवासी दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में मलेथू कनक निवासी जियालाल (45), जानकी देवी (40), सौरभ (3), सरोज (34), सूर्या (14), अनंतराम (36) तथा कुछ अन्य बच्चों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन



प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जानकी देवी को जिला अस्पताल रेफर किया है। पीड़ित जियालाल का आरोप है कि गांव के निवासी देवानंद और राहुल सिंह ने बगैर किसी बात के अनायास विवाद पैदा किया।
विज्ञापन



गालीगलौज करते हुए दबंगई दिखाकर घर में घुसकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दिया। कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सभी चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें