विजेताओं को किया गया सम्मानित
अयोध्या। आवासीय देवा पब्लिक स्कूल व देवा इंटर कॉलेज में सत्र 2018-19 में आयोजित विभिन्न शारीरिक, मानसिक व शैक्षिक आदि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एचआईआईटी के रीजनल मैनेजर आदित्य शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि थाना पूराकलंदर के उपनिरीक्षक शंकर यादव तथा उपनिरीक्षक राज कुमार यादव ने किया।
रेस, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वालीबॉल तथा साइकिल रेस आदि के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक सहदेव उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ प्रतियोगितायें ज्ञार्नाजन का सशक्त माध्यम हैं।
प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक अजय उपाध्याय, अमन उपाध्याय, समीर पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।