फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह इवे से 36 घंटे बाद हटा जाम, रामनगरी में आस्था का समुद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी में आस्था का सैलाब, हाईवे से 36 घंटे बाद हटा जाम
विज्ञापन

अयोध्या। प्रयागराज कुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान कर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का क्रम बुधवार सुबह तक जारी रहा। इसके चलते दूसरे दिन भी अयोध्या पुल से गोरखपुर हाईवे व प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।

दोपहर बाद वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। अयोध्या में सरयू पुल के पास हाईवे किनारे व बस्ती मार्ग पर भी बड़े वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनीं रही। यह जाम दोपहर बाद कुछ कम हुआ।
विज्ञापन


कुंभ में शाही स्नान के उपरांत अयोध्या व आसपास के कई जिलों के अलावा अन्य प्रदेश से आए श्रद्धालु अयोध्या स्नान को आते हैं। हालांकि इसका अनुमान प्रशासन को था लेकिन अनुमान से ज्यादा उमड़ी भीड़ व वाहनों की संख्या ने पुलिस के सभी इंतजाम को धता बता दिया।

हाल ये रहा कि सोमवार रात से उमड़ी भीड़ व भारी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों से अयोध्या से लेकर बीकापुर तक करीब 20 किमी. लंबा जाम लग गया।

वहीं पिपरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के फेर में ये जाम और बढ़ गया था, बाद में डीएम ने दो घंटे टोल टैक्स फ्री करके जाम हटवाने का प्रयास किया। वहीं मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक हाई-वे की एक लेन पर जाम की स्थिति रही, वाहन रेंगते रहे।

बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं व उनके वाहनों का दबाव कम होने पर स्थिति कुछ नियंत्रण में आई और वाहनों के पहियों को गति मिल सकी। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं दबाव के चलते सहादतगंज से अयोध्या रेलवे पुल व अयोध्या से गोरखपुर व गोंडा मार्ग पर वाहनों का रेला लगा रहा।

पार्किंग का इंतजाम नहीं होने से हाईवे पर सड़क किनारे कई किमी. तक बसें व चार पहिया वाहन खड़े रहे। विशेषकर साकेत पेट्रोल पंप, श्मशान घाट से लेकर दोनों तरफ कई किमी. तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे के बाद स्थिति कुछ हद तक ठीक हुई। इस दौरान अयोध्या में करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। छोटे-बड़े वाहनों की संख्या भी 30 हजार से ज्यादा रही।
विज्ञापन


सीओ अयोध्या राजू साव ने बताया कि अपनी लेन छोड़ दूसरे लेन में बसें व अन्य वाहनों के घुसने से दोपहर तक जाम के हालात रहे। पुलिस ने सख्ती बरती तब जाकर दोपहर बाद यातायात सुचारु हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें