फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, बाइक चालक भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडासा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र के अमानीगंज-बहादुरगंज मार्ग पर मां मूर्तिहन भवानी मंदिर के पास शनिवार को बाइक की टक्कर लगने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



खंडासा थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे अमानीगंज-बहादुरगंज मार्ग पर मां मूर्तिहन भवानी मंदिर के पास रहने वाली संपता (60) पत्नी स्व. खाखरू सड़क के पास में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान बाइक से बहादुरगंज किसी काम से जा रहे दिलशाद निवासी पूरे गुरई का पुरवा थाना खंडासा बाइक समेत महिला से जा टकराया।


हादसे में संपता व बाइक सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी खंडासा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलशाद की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी अवनीश चौहान ने बताया कि महिला के पुत्र फिरोज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक कब्जे में ले ली गई है। दिलशाद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की अचानक मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें